डायबिटीज के मरीज नाश्ते में जरूर शामिल करे ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

पूरी दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण है हमारी बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इस बीमारी में किडनी, आंखें, लिवर, हार्ट और अन्य कई अंग कमजोर पड़ जाते हैं। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

पालक के पत्ते का चाट :-

पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में काफी सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। आप इसे कम सामान में आसानी से घर पर बना सकते हैं

मसूर दाल का चीला बनाये :-

भारतीय नाश्ते में चीला बहुत ही फेमस है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद हो सकता है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर को नियंत्रित करने में हेल्प होता है। इसके अलावा यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। आप इस दाल का पेस्ट बनाकर घोल तैयार कर लें, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और नमक डालें, कम तेल में इस चीला को बनाएं।

भुने हुए नट्स का उपयोग :-

नट्स को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। ये अनसैचुरेटेड फैट, कैल्शियम और कई विटामिन्स से भरपूर होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो नाश्ते में भुने हुए नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पनीर के उपयोग से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ग्रील्ड पनीर सही ऑप्शन है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें कार्ब्स भी कम होते हैं, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है।

इडली का उपयोग :-

इडली बहुत हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। वेट लॉस डाइट में भी इडली को शामिल करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में बाजरा, रागी या ज्वार के आटे से बनी इडली पौष्टिक होती है।

भेलपुरी करे शामिल :-

टेस्टी भेलपुरी खाना किसे पसंद नहीं होगा। शुगर के मरीज भी इस स्नैक्स का टेस्ट ले सकते हैं। आप इसे घर पर ही कम समय में बना सकते हैं। मुरमुरा, प्याज, टमाटर, पापड़ी, भुनी हुई चना दाल, धनिया पत्ती आदि से भेलपुरी बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

यूपीएससी कैलेंडर 2025 जारी, यहां देखें कब हो रही है कौन सी परीक्षा