इंडिया की इकलौती इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने अपनी नई कार e2oप्लस को पेश किया है। इस कार के तीन वैरियंट रखे गए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 5.46 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
ये कार फुल चार्ज पर 140 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। पिछली कार के मुकाबले, e2o ज्यादा लंबी और दो दरवाजों के बजाय चार दरवाजों के साथ है। तो ये थीं इस गाड़ी की खूबियां, लेकिन इस गाड़ी की परफॉर्मेंस कैसी है और ये आपका किस तरह साथ निभाएगी, आइए जानते हैं।
सबसे बड़ी खासियत
इस e2o प्लस की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पहले के मुकाबले स्पेसियस और पावरफुल भी है। यानी अब e2o प्लस फुल चार्ज में 140 किलोमीटर का सफर तय कर लेती है। लुक के मामले में भी ये कार बिल्कुल अलग है।
क्योंकि इसे महिंद्रा की जो डिजाइन डीएनए है उसी थीम पर बनाया गया है, चाहे वो फ्रंट लुक हो या रीयर लुक। e2o प्लस की पूरी बॉडी को डेंट रेसिस्टेंस प्लास्टिक मेटेरियल से बनाया गया है।
जिसे बाउंस बैक एसएमसी प्लास्टिक भी कहते हैं। और दूसरी बात महिंद्रा e2o प्लस के फ्रेम को ट्यूबलर स्पेस फ्रेम स्ट्रक्चर पर बनाया गया है। इसी वजह से ये गाड़ी आम कारों से थोड़ी अलग दिखती है।
हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स + व्यापार