हजारीबाग (एजेंसी/वार्ता): झारखंड में हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने जंगल में छुपाकर रखा गया 40 किलो का केन बम किया बरामद किया, जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने सोमवार को यहां बताया की को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आंगो थाना क्षेत्र के ग्राम खुटवार के जंगल में जूट कि बोरी में विस्फोटक सामग्री होने की संभावना है। इस सूचना के सत्यपान के लिए हजारीबाग जिला पुलिस बल, बीडीडीएस टीम, झारखंड जगुवार, रांची और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 22वीं बटालियन के चुरचू स्थित कंपनी के साथ संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।
इसके बाद जंगल से 40 किलो का केन बम बरामद किया। बरामद बम को बीडीडीएस टीम निष्क्रिय कर दिया। चौथे ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी और सीआरपीएफ एलआरपी को नुकसान पहुंचाने की मंशा थी, जिसे असफल कर दिया गया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उत्तराखंड: ब्रेक फेल ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल