न्यूयॉर्क में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल की कार का एक पैपराजी ने पीछा किया। इस दौरान हैरी मेगन काफी घबराए हुए नजर आए। दरअसल, 1997 में पैपराजी हैरी की मां प्रिंसेस डायना की कार का पीछा कर रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौत हो गई थी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी मेगन एक अवार्ड फंक्शन से लौट रहे थे, तभी कुछ पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। जैसे ही हैरी मेगन गाड़ी में बैठे एक पैपराजी उनका पीछा करने लगा। इस दौरान मेगन की मां डोरिया रागलैंड भी साथ थीं।
पुलिस ने कहा, एक प्राइवेट सिक्योरिटी टीम ने हैरी मेगन को उनके घर पहुंचाया। वहीं, प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के अधिकारी ने कहा, पैपराजी ये पता लगाना चाहता था कि हैरी मेगन न्यूयॉर्क में किस जगह पर रहते हैं। उनका घर कहां है। ये घटना काफी खतरनाक हो सकती थी। क्योंकि हैरी मेगन की गाड़ी रेड लाइट पर भी नहीं रुकी। तेज रफ्तार कार के सामने कोई भी आ सकता था, लोगों की जान जा सकती थी।
प्रिंस हैरी के स्पोक्सपर्सन ने कहा, एक पैपराजी करीब 2 घंटे तक कार का पीछा करता रहा। इस वजह से गाड़ी काफी तेज चलानी पड़ी। कई बार एक्सीडेंट होते होते बचा। कार कई पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारने से भी बची। भयानक हादसा हो सकता था। लेकिन हुआ नहीं। फौरन कार को एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। तो वहीं, इस पूरी घटना के बाद हैरी मेगन एक कैब में बैठे। कैब का ड्राइवर भारतीय मूल का था। उसका नाम सुखचरन सिंह है।
उसने बताया, मुझे एक पुलिसवाले ने रोका और दो पैसेंजर को बिठाया। इसके बाद मैने देखा की मेरी कैब में प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ ससेक्स हैरी मेगन बैठे हैं। दोनों काफी डरे और घबराए हुए नजर आ रहे थे। तभी हमारी कैब के सामने एक ट्रक आ गया, रास्ता बंद हो गया और अचानक से पैपराजी दोबारा फोटो लेना लगा। इस पूरी घटना के बाद प्रिंस हैरी ने कैब वापस पुलिस स्टेशन ले जाना को कहा।
– एजेंसी/न्यूज़ हेल्पलाइन