गर्मी के मौसम में जब सूरज की तपिश बहुत अधिक होती है तो उसका प्रभाव सिर्फ त्वचा पर ही नहीं पड़ता, बल्कि आंखों पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। धूप में ज्यादा देर रहने से आंखों में एलर्जिक रिऐक्शन हो सकता है।
दरअसल, आंखों को दिमाग से जोड़ने वाली बारीक शिराएं आंखों की त्वचा के बहुत नजदीक होती हैं इसलिए ज्यादा देर धूप में रहने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। तो चलिए जानते हैं सूरज की तेज धूप से आंखों की ऐसे करें रक्षा-
गर्मी के मौसम में आप जब भी धूप में निकलें तो अपनी आंखों को कवर करके निकलें। इसके लिए आप अपनी आंखों में गाॅगल्स लगाएं।
गर्मी के दौरान दिन में कम से कम 3-4 बार पानी से धीरे-धीरे छींटे मार कर आंखें धोएं। इससे आंखों में गई धूल और गंदगी बाहर निकलेगी और आंखों को ठंडक मिलेगी। साथ ही इससे इंफैक्शन का खतरा भी कम होगा।
कई बार ऐसा होता है कि आंखों में धूल का कण चला जाता है या फिर जलन होती है तो लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आंखों को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में अगर आंखों में किसी तरह की दिक्कत हो तो साफ रुमाल या कपड़े से इसे हल्के हाथों से सहलाएं और ठंडे पानी से धोएं।
आंखों को आराम देने के लिए गहरी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है इसलिए रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। आप चाहें तो सोने का समय रात और दिन दोनों को मिला कर पूरा कर सकते हैं।
आंखों के आसपास की जगह पर बादाम रोगन से उंगलियों को हल्का दाब देते हुए गोलाई में मालिश करें। इससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता और उन्हें आराम भी मिलेगा। दिन में कम से कम 1 बार आंखों की मालिश जरूर करें।
गुलाब जल में रूई भिगो कर आंखों पर रखने से राहती और ताजगी महसूस होती है। साथ ही इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। आप चाहे तो ठंडक देने के लिए आंखों पर खीरे के टुकड़े भी रख सकते हैं