पोर्न देखने के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुर्सी से बांधने के कारण एक युवक की मौत मौत हो गयी। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। यह घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में घटी है। एक 28 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान घुटन से मौत हो गई।
युवक की गर्दन के चारों ओर रस्सी बंधी हुई थी। युवक ने महिला के साथ समय बिताने के लिए गुरुवार रात एक लॉज में एक कमरा बुक किया। एक पोर्न क्लिप देखने के बाद महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान एक कुर्सी पर युवक के हाथ और पैर बांध दिए। उसने कथित तौर पर दूसरी रस्सी का इस्तेमाल उसकी गर्दन बांधने के लिए किया।
इसके बाद वह महिला वॉशरूम गई। जब महिला वापस लौटी तो उसने अपने साथी को बेसुध पड़ा पाया। जिस कुर्सी से युवक बंधा था, वह फिसल गई। इससे उसके गले में बंधी रस्सी कस गई और युवक की मौत हो गई।
साथी को बेसुध पड़ा देख महिला ने मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:
राशि के अनुसार जानिए महिलाओं का रोमांस करने व सम्बन्ध बनाने का तरीका
नपुंसकता दूर करने के लिए एक सफेद प्याज ही काफी है, जानिए कैसे?