राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बधुवार को राज्य का बजट के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं। सीएम गहलोत ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की।
उन्होंने कहा कि सरकार अगले साल से अलग कृषि बजट पेश करेगी। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मिनी फूडपार्क बनाए जाएंगे। नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी की स्थापना की घोषणा की।
किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। 50 हजार किसानों को सोलर पंप और 50 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए आरबीआई के गवर्नर ने क्या सुझाव दिया है?