नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में एक और फूट सामने आई है| चांदनी चौक से विधायक और आप की फायर ब्रांड नेता अलका लाम्बा ने इस्तीफ़ा दे दिया है| उन्होंने अपने विधायक से इस्तीफ़ा दिया और उन्हें पार्टी से भी निकल दिया गया है| अब अलका समर्थको ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखा है और कहा है की उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया जाएँ|
कांग्रेस का समर्थन– आपको बता दे की अलका लाम्बा ने विधानसभा में उस प्रस्ताव का बहिष्कार किया था जिसके चलते राजीव गाँधी से भारत रत्न वापिस लिया जाना था| इसके बाद उन्होंने सदन से वाक्आउट कर दिया और अपना इस्तीफा दे दिया| उनके इस कदम की तारीफ़ करते हुए अजय माखन ने कहा है की हम आपके इस कदम की सराहना करते है| हालाँकि उन्होंने एक बार फिर से आप को बीजेपी की बी टीम का नाम दिया है|
जाहिर है की अलका लाम्बा आप की बहुत बड़ी नेता है और उनका ऐसे चले जाना कही ना कही आप के लिए बहुत मुश्किल का विषय है और केजरीवाल की समस्या भी दभ सकती है| आप से पहले भी कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण, कपिल मिश्रा और योगेन्द्र यादव जैसे बड़े बड़े नेता बिखर चुके है|