मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Shiv Kumar Sharma) का 84 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले छह महीने से पंडित शिवकुमार शर्मा किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। पंडित शिवकुमार शर्मा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए जुहू पहुंच चुका है और यहां पर सेलेब्स और अन्य हस्तियां उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बिग बी ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना
महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पंडित जी को फूल अर्पित किए और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। अमिताभ बच्चन शिवकुमार शर्मा के बेटे राहुल से भी मिले और उन्हें हिम्मत रखने को कहा।
Maharashtra | Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan pay their last respects to eminent Santoor player Pandit Shivkumar Sharma at his residence in Mumbai. He passed away yesterday pic.twitter.com/37KeSQ2uro
— ANI (@ANI) May 11, 2022
2 बजे हो सकता है अंतिम संस्कार
शिवकुमार शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जुहू स्थित अभिजीत बिल्डिंग में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे किया जा सकता है। उनके आखिरी दर्शन के लिए मशहूर हस्तियां शिरकत कर रही हैं।
यह भी पढ़े.अपने प्रवासी नागरिकों को सहारा देगी सरकार, अब नहीं होगा पड़ेगा मजबूर…