लॉक अप के पहले विनर बने मुन्नवर फारुकी शो जीतने के बाद पहली बार लाइव आए। उन्होंने खुलकर अपने फैंस से बात की है। उनका शो में अंजलि अरोड़ा से काफी अच्छा रिश्ता था। दोनों बाहर Munjali के नाम से ट्रेंड भी करते थे। हालांकि अजंली का बाहर बायफ्रेंड आकाश था। फिर भी लॉक अप में ये कनेक्शन बना। हालांकि अब बाहर आने के बाद दोनों का कैसा रिश्ता है? क्या दोनों का प्यार बरकरार है? जाहिर है लाइव में ये सवाल तो आने ही थे। मुन्नवर ने भी अंजली के नाम को इग्नोर नहीं किया। बल्कि खुलकर बात की।
मुन्नवर फारुकी ने अंजली के बारे में कहा, ”अंजलि बहुत अच्छी लड़की है। बहुत अच्छी दोस्त है और हम लोगों का बॉन्ड भी बहुत अच्छा था। हम लोगों ने गेम भी बढ़िया से खेला। मैं चाहता हूं कि उसे खूब सारा काम मिले…उसके पास वैसे भी बहुत सारा काम है..वह बोलती थी कि अभी उसके 10-12 म्यूजिक वीडियो आने वाले हैं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ। तो मैं चाहता हूं कि वह भी अच्छा करे। शो से पहले ही वह बहुत नाम कमा चुकी थी।
वैसे बाहर आने के बाद दोनों अपनी अपनी लाइफ में लग गए हैं। कॉमेडियन हाल ही में एक पार्टी में नजर आए थे। उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी थी, जिससे अब उनके रिलेशन की बात कही जा रही है। इस गर्ल का नाम नाजिला बताया जा रहा है। वहीं मुन्नवर ने शो में कहा था कि उनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है लेकिन अब वो अलग हैं और मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वो कुछ ज्यादा बोल नहीं सकते हैं।
मुन्नवर फारुकी के साथ पायल रोहतगी और अंजली भी फाइनल में पहुंची थीं। पहले कंगना ने अंजली को बाहर किया था और बाद में पायल को भी सिर्फ दूसरा स्थान ही मिला। फाइनली मुन्नवर ने मोर्चा मार लिया।
यह भी पढ़े-