डायरिया की समस्या वैसे तो सामान्य मानी जाती है, लेकिन वास्तव में यह आपको काफी परेशान कर सकती है। दस्त होने पर व्यक्ति का शरीर भी काफी कमजोर हो जाता है। ऐेसे में अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं तो यकीनन आपको काफी आराम मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आप डायरिया के कारण परेशान हैं तो मेथीदाना आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए एक छोटा चम्मच मेथीदाना चबाकर एक बड़ा चम्मच दही खाएं। वहीं अगर आप चाहें तो एक चम्मच मेथीदाना और जीरा को भून कर पाउडर बना लें और दो बड़े चम्मच दही में मिलाकर खाएं।
सेब का सिरका भी डायरिया से राहत पाने में काफी मदद करता है। इसके सेवन के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सिरका मिलाएं और पी लें। आप इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं।
डायरिया होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में हल्का व सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है। आप इसके साथ गाजर का सूप पीएं। उसमें स्वादानुसार नमक, भुना जीरा और कालीमिर्च पाउडर भी डालें। इससे आपको पाचन में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें-
जानिये पपीते के बीज के कुछ महत्वपूर्ण फायदें