खरबूजा एक फल है जिसका सेवन अधिकतर गर्मियों के दिनों में किया जाता है। यह फल स्वाद में मीठा होता है और सेहत के लिए रामबाण होता है| यह फल सौंदर्य निखारने में भी बहुत कारगर होता है| इस फल के बीज स्किन की टैनिंग व कालेपन से निजात दिलाते हैं। खरबूजे के बीजों से बना फेस मास्क स्किन को निखारने में अहम भूमिका निभाता है।
कैसे बनाएं खरबूज के बीज का पेस्ट?
टैनिंग और काली स्किन को दूर करने में यह पेस्ट बहुत लाभदायक होता है। खरबूजे के बीज से पेस्ट बनाने के लिए बीज को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इन बीज को पीस लें। बीज को पीसने के बाद उसमें थोड़ा बेसन मिला लें| इस पेस्ट को अब आप इस चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद चेहरा वॉश कर लें। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आ जाएगा|
खरबूज के बीज से बने पेस्ट के लाभ –
स्किन को दिखाएं जवां
विटामिन बी, बीटेन और कोलाइन से भरपूर खरबूजे का पेस्ट डेड स्किन से निजात दिलाता है। इस पेस्ट को लगाने से स्किन बहुत ग्लोइंग नज़र आती है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन जवां दिखती है। खरबूजे में ओटमिल और दही को मिला लें और फिर चेहरे पर लगायें| इससे स्किन जवां दिखाई देगी|
एंटी-एजिंग से छुटकारा
खरबूजा के बीज से बने पेस्ट को लगाने से स्किन पर ग्लो आ जाता है। इसमें विटामिन ई अधिक होता है जिससे स्किन हैल्दी दिखती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी चेहरे के फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ता है और स्किन को जवां बनाता है। इसमें फॉलिक एसिड भी मौजूद होता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है| इससे फेस के रिंकल्स भी दूर हो जाते हैं|
सुंदरता बढ़ाये
खरबूजा किडनी को हैल्दी बनाता है और मोटापे को नियंत्रित रखता है| इसके बीज से बने पेस्ट को लगाने को स्किन पर लगाने से स्किन की ख़ूबसूरती बढ़ती है| अधिक से अधिक खरबूजे का सेवन करें|