सुन्दर दिखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। सेलिब्रिटीज की तरह स्किन पाने के लिए हम अक्सर ब्यूटी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते है। हम ये नहीं देखते कि उसकी एक्सपायर डेट क्या है और क्या नहीं? ऐसे में कभी ये हमारी स्किन को खराब कर सकता है। हमे ब्यूटी प्रोडेक्टस की एक्सपायरी डेट जानना जरुरी होता है। आइये जाने ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुडी कुछ बातें –
- चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में लिपस्टिक सबसे महत्वपूर्ण रोल निभाती हैं। लिपस्टिक का यूज़ एक साल से ज्यादा बिलकुल नहीं करना चाहिए। ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले होने लग जाते है। इसके अलावा अगर आप हर रोज़ लिप ग्लॉस यूज़ कर रही हैं तो एक से डेढ़ वर्ष के बाद उसे प्रयोग में न लें।
- ब्लशर का इस्तेमाल गालों पर महिलाओ द्वारा अकसर किया जाता है। इसे एक साल तक यूज़ करना चाहिए उससे ज्यादा नहीं। फेस पर जब तक कोई स्किन से जुडी समस्या से होती तब तक इसे यूज़ में ले सकती हैं।
- महिलाएं अपने चेहरे के डार्क स्पॉट्स को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करती है। इस प्रोडक्ट को सिर्फ एक साल के लिए यूज़ में लेना चाहिए। ऐसा करने से कोई ऐलर्जी नहीं होगी।
- महिलाएं पेंसिल आई लाईनर का यूज़ अधिक करती है ताकि उनकी आइब्रोज शेप में दिखे। ये ब्यूटी प्रोडक्ट करीब 2 साल तक यूज़ किया जा सकता है। परन्तु अगर आप जैल लाईनर को सिर्फ 3 से 4 महीने में ही यूज़ में लें।
- सिर्फ 2 साल के लिए ही फेस पाउडर का प्रयोग करना चाहिए। बाद में यूज़ में न लें। स्किन से जुडी समस्याएं हो सकती है।
- एक ही आई शैडो का यूज़ लड़कियों को सिर्फ एक साल तक के लिए करना चाहिए। उसके बाद चेंज कर लेना चाहिए वरना स्किन से जुडी प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।