नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता) :निर्वाचन आयोग में नव नियुक्त चुनाव आयुक्त अरुण गोयल नेअपना कार्यभार संभाल लिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था।
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे श्री गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। श्री सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नये मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।
–एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़ें:-भारत में जल्द लांच होगा वीवो X90 सीरीज, जानिए खास फीचर्स