जौ एक अनाज होता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें अधिक मात्रा में लेक्टिक एसिड, पोटेशियम, फास्फोरिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, कैल्शियम मौजूद है जिससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसके इस्तेमाल से पथरी, डायबीटीज आदि की समस्या से राहत पाई जा सकती है। आइए जानें जौ खाने के फायदे –
मोटापा कम करे
जौ का सेवन करने से मोटापा से निजात पाया जा सकता है। करीब 90 प्रतिशत मोटापे की समस्या से इन दिनों जूझ रहे है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जौ को दूध या खीर में मिलाकर खाएं। बहुत लाभ मिलेगा।
गर्भपात से करे बचाव
जौ का सेवन करने से महिलाए गर्भपात से बचाव कर सकती है। इसका उपयोग करने से महिलाओ को बहुत लाभ मिलता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप जौ के आटे में घी और ड्राई फ्रूट मिलाकर लड्डू तैयार का लें और फिर खाएं। लाभ मिलेगा।
पथरी से दिलाए राहत
आजकल पथरी की प्रॉब्लम बहुत से लोगों में देखने को मिल रही है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जौ बहुत फायदेमंद होता है। रोज़ाना इसे उबालकर पीने से पथरी को दूर किया जा सकता है।
डायबिटीज में लाभदायक
जौ डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन करने के लिए आप जौ के आटे की रोटी बना लें और फिर खाएं। बहुत फायदा मिलेगा।