बिहार मे विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गयी है। चुनाव कि तिथियाँ भी घोषित हो चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के 27 नेताओं को बड़ा झटका लगा है। ये नेता अब विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। चुनाव आयोग ने इन नेताओं को चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने इन उम्मीदवारों की सूची राज्य के सभी जिलों में भेज दी हैं। आयोग ने इन सभी नेताओं को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 (क) के तहत चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने जनवरी 2020 तक बिहार में 89 लोगों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया था। इनमें से 62 लोगों को 3 साल का प्रतिबंधित अवधि सितंबर में समाप्त हो गई है। वहीं इन 27 लोगों में कुछ लोगों को सितंबर 2021 और कई लोगों पर जनवरी 2022 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रतिबंधित लोगों कि सूची :
अली नगर विधानसभा से अनंत कुमार
केवटी से विजय कुमार
खगड़िया से बबीता देवी
कुशेश्वरस्थान से तुरंती सदा
बेनीपुर से ताराकांत झा
बेनीपुर से जितेंद्र पासवान
हायाघाट से मोहम्मद अरशद, रामसखा पासवान
पातेपुर से लखींद्र पासवान
परबत्ता से सतीश प्रसाद सिंह
केवटी से अशोक झा
गायघाट से रघुनाथ प्रसाद सिंह
हथुआ से संजय मौर्य और फारुख खान
कुम्हरार से सुबोध कुमार
कुटुंबा से रंजीत कुमार
औरंगाबाद से संजीत चौरसिया
कुढ़नी से सरजीत सुमन, अशर्फी शनि, अभय कुमार, पूजा कुमारी और कुमार विजय
भोरे से जानकी देवी, शर्मा देवी
बेलदौर से बिंदु देवी