सब्जी के बिना खाना अधूरा होता है। हरी सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद भी होती है, और हो भी क्यों ना, हरी सब्ज़ी में विटामिन-मिनिरल्स भरपूर मात्रा में मिलते है।
इन्हीं में एक है पत्तागोभी यानि कैबेज। पत्तागोभी में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पका कर सब्ज़ी के रूप में भी खाया जाता है या कच्चा सलाद के रूप में भी आसानी से खाया जा सकता है।तो आइये जानते है इसके फायदे-
*पत्तागोभी को सलाद के रूप में खाने से उसमें मौजूद कुछ सूक्ष्म तत्व शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थो को बाहर निकालकर पाचन क्रिया को बहुत ठीक रखता है।
*कब्ज से राहत पाने के लिए पत्तागोभी को बारीक काटकर उसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट अवश्य खाएं।
*सुबह-शाम एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर से बहुत जल्द छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
जानिए नकली घी की पहचान, मिलावटी घी खाना हो सकता है बहुत हानिकारक