केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इसलिए हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए और दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा और जातिवाद खत्म होगा।
अठावले ने यह भी कहा कि सरकार के पास कुछ पैसे तो आने चाहिए। हमने लॉकडाउन के बाद 34 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है। तो सरकार के पास भी राजस्व आना चाहिए। इसलिए तेल के दाम बढ़े हैं। लेकिन कुछ दिन बाद दाम कम हो जाएंगे। सरकार का जनता को तकलीफ देने का कोई विचार नहीं है।
उन्होंने कहा – मेरी पार्टी नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ एनडीए में है। मैंने शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से अपील की है की अगर वे भी एनडीए में आते हैं, तो यहां भी सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा की रहेगी। दिल्ली में भी उनको सत्ता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: