गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 48 घंटों में गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में 390 फिलिस्तीनी मारे गए और 734 घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि 7 अक्टूबर को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में अब तक कम …
अपराध
December, 2023
-
23 December
तुर्की ने आईएस से संबंध रखने के आरोप में 304 संदिग्धों को पकड़ा
देश के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि तुर्की पुलिस ने 32 शहरों को निशाना बनाकर चलाए गए एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से उनके संदिग्ध संबंधों को लेकर 304 लोगों को गिरफ्तार किया है। येरलिकाया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि 304 में से 86 को इस्तांबुल में पकड़ा गया और …
-
23 December
आईडीएफ ने हमास नेता डेफ के घर को किया ध्वस्त
इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने घोषणा की है कि उसने हमास आतंकवादी समूह के सैन्य प्रमुख मोहम्मद डेफ़ के घर को नष्ट कर दिया है। आईडीएफ के अनुसार, डेफ़ हमास के एक अन्य शीर्ष नेता याह्या सिनवार के साथ दक्षिण इज़राइल में 7 अक्टूबर के नरसंहार का मास्टरमाइंड है। हमास के आतंकवादियों ने 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी …
-
23 December
लखनऊ: तमंचे के बल पर लूटे महिला के जेवरात, विरोध पर मारी गोली
सुशांत गोल्फ सिटी में गुरुवार देर रात बदमाश ने एक फौजी के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध पर पत्नी को गोली मार दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने कमांड अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला संदिग्ध बताकर दबाए रही। शुक्रवार रात मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर देर रात एफआईआर दर्ज कर मामले की …
-
23 December
वीवो-इंडिया व अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में ईडी ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन के आरोप में चल रही जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। हालांकि, तीनों आरोपियों की …
-
22 December
नक्सलियों ने झारखंड में रेल पटरी को उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ठप
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इसके बाद ऐहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन(18030 ) को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया।प्रतिबंधित नक्सली संगठन …
-
22 December
इज़राइली वकालत समूह ने रेड क्रॉस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
इजराइली वकालत समूह शूरत हादीन ने गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली बंधकों पर मानवीय संगठन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (आईसीआरसी) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।इजरायली पीड़ितों की ओर से दुनिया भर में कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकालत समूह ने 24 बंधकों के परिवारों की ओर से यरूशलेम में शिकायत …
-
22 December
कर चोरी के दोषी भारतीय मूल के शख्स को सुनाई सजा
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में 56 वर्षीय भारतीय मूल के टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले शख्स को कर चोरी का दोषी पाए जाने पर दो साल जेल की सजा सुनाई गई है।स्टेट्सबोरो के समीर पटेल को संयुक्त राज्य अमेरिका को लगभग 550,000 डॉलर का मुआवज़ा देने, 95,000 डालरर जुर्माना देने और जेल की अवधि पूरी होने पर तीन साल की निगरानी …
-
22 December
यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फेम अभिनेता विन डीजल
फिल्म सीरीज ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ से पॉपुलर हुए मशहूर हॉलीवुड एक्टर विन डीजल इन दिनों एक विवाद में फंस गए हैं। विन डीज़ल की पूर्व सह-कलाकार एस्टा जॉनसन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2010 में उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। विन डीजल के खिलाफ लॉस एंजिल्स कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया गया है। वर्ष 2010 में विन …
-
22 December
दिल्ली शराब घोटाले केस में सिसोदिया को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ी
दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी कस्टडी टाइमिंग बढ़ा दी है। अब उनको 19 जनवरी 2024 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल में ही रहना होगा। इस आदेश का मतलब है कि मनीष सिसोदिया अब जेल में ही नया साल मनाएंगे। दरअसल, आप नेता सिसोदिया की हिरासत …
-
22 December
संसद की सुरक्षा में चूक पर नीलम के परिजनों को एफआईआर की प्रति देने के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले की एफआईआर की प्रति आरोपित नीलम के परिजनों को देने के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली पुलिस ने आज कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया। हाई कोर्ट ने आज दोपहर बाद सुनवाई करने का …
-
22 December
उप्र : माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार 100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति के आरोप में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने माफिया एवं दिवंगत पूर्व सांसद अतीक अहमद के मेरठ निवासी एक रिश्तेदार कमर अहमद काजमी को फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जी ई-वे बिल के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक …
-
22 December
आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में पांच सैनिकों की शहादत पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और दो …
-
22 December
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी, एनआईए की टीम मौके पर पहुंची
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने तथा दो अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया तथा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक …
-
22 December
उप्र : भाई को गुर्दा दान करने वाली महिला को पति ने तलाक दिया, मामला दर्ज
गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में अपने भाई की जान बचाने के लिए गुर्दा दान करने वाली महिला को विदेश में नौकरी कर रहे उसके पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।सदर …
-
22 December
अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले में ”मुख्य साजिशकर्ता” की हिरासत पांच जनवरी तक बढ़ाई
दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले में एक आरोपी की हिरासत पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दी।विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी ललित झा की हिरासत अवधि बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि झा पूरी घटना का मुख्य साजिशकर्ता है और पूरी साजिश का पता लगाने के लिए उससे …
-
22 December
डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे पर 11 सांप जब्त किए, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक व्यक्ति के पास से 11 सांप बरामद किए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को …
-
21 December
पूर्वी लंदन में झील के पास मिला लापता भारतीय छात्र का शव
ब्रिटेन से पिछले हफ्ते लापता हुए 23 वर्षीय भारतीय छात्र का शव पूर्वी लंदन में एक झील के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच में सहायता के लिए लोगों से अपील की है।लॉफबोरो विश्वविद्यालय के छात्र गुरशमन सिंह भाटिया के 14 दिसंबर को दोस्तों के साथ रात बिताने के बाद कैनरी वार्फ से लापता होने की सूचना मिली …
-
21 December
हमास ने की बंधकों की रिहाई से पहले युद्ध पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग
इजराइल के साथ युद्धरत आतंकी समूह हमास कथित तौर पर अपने बंधकों की रिहाई के लिए आंशिक युद्धविराम से पीछे हट गया है।इज़राइल के प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों के अनुसार, काहिरा में वरिष्ठ हमास नेताओं की एक प्रतिनिधित्व कर रहे हमास के राजनीतिक प्रमुख, इस्माइल हानियेह ने मिस्र के वार्ताकारों को सूचित किया है कि उनका संगठन गाजा …
-
21 December
पाकिस्तान में दर्जनों बलूच प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
पाकिस्तान में एक बलूच युवक को जबरन गायब करने और उसकी “हत्या” करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोगों पर इस्लामाबाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया से ये खबर आई है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें और …
-
21 December
संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया
दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष पेश किया। आरोपियों की सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि आज समाप्त हो गई।आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी को विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष पेश किया गया। अदालत कुछ ही देर में मामले …
-
21 December
संसद सेंध मामले में यूपी के उरई से युवक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
संसद की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने और स्मोक बम फोड़ने के बहुचर्चित मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार की आधी रात को उरई से एक वामपंथी विचारक को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर के रहने वाले अतुल कुलश्रेष्ठ से पूछताछ के लिए फिर से हिरासत लिया है। पुलिस का …
-
21 December
जम्मू-कश्मीर कोकेरनाग मुठभेड़ मामले को एनआईए ने अपने हाथ में लिया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल सितंबर में हुए जम्मू-कश्मीर कोकेरनाग मुठभेड़ मामले को अब अपने हाथ में लिया है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक सैनिक, जे-के पुलिस के एक डीएसपी बलिदान हुए थे। ऑपरेशन में सुरक्षाबल लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी उजैर खान को उसके सहयोगी के साथ मार गिराने में कामयाब …
-
20 December
संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने बैंक और बीएसएनएल दफ्तर में की पड़ताल
दिल्ली पुलिस की एक टीम संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार संदिग्धों में से एक 32 वर्षीय ललित झा की पृष्ठभूमि की जांच के लिए कोलकाता में है। दिल्ली पुलिस की टीम ने दो बैंकों और बीएसएनएल मुख्यालय का दौरा किया।यह जानकारी शहर के पुलिस अधिकारियों ने दी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की चार सदस्यीय टीम ललित झा के दो …
-
20 December
न्यायालय यौन अपराधों में सबूतों से संबंधित एसओपी का अनुपालन न होने से खफा
मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने यौन अपराधों से जुड़े गंभीर मामलों में जैविक एवं अजैविक साक्ष्यों के संग्रहण और संरक्षण के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर नाराजगी प्रकट की है।न्यायमूर्ति विभा कंकनवाड़ी और न्यायमूर्ति अभय वाघवासे की खंडपीठ ने मंगलवार को अपने फैसले में कहा कि पुलिस मशीनरी और अपराध …
-
20 December
बेगूसराय पुलिस टीम हमला : मंत्री सुनील ने कहा- गिरफ्तारी हुई है दोषियों को मिलेगी सजा
बेगूसराय पुलिस टीम हमले को लेकर बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। सुनील कुमार ने कहा कि इसके पहले भी घटनाएं हुई हैं और उन सभी घटनाओं में उचित कार्रवाई हुई है। इस घटना में सभी लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी लोगों को स्पीडी ट्रायल कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा …
-
20 December
अंकिता हत्याकांड:मुख्य आरोपी पुलकित को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य को उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है।अदालत ने इसे जघन्य अपराध करार दिया है। न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में बुधवार को आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस मामले में लगातार दो दिन सुनवाई हुई। …
-
20 December
दो साल में खत्म हो जाएगी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी : वैष्णव
सरकार ने दो साल के भीतर साइबर धोखाधड़ी को खत्म करने और करोड़ों मासूम नागरिकों को साइबर सुरक्षा प्रदान करने और मोबाइल फोन पर अवांछित कॉल से मुक्ति दिलाने का वादा किया है। केन्द्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां संवाददाताओं से दूरसंचार विधेयक 2023 के बारे में चर्चा करते हुए यह वादा किया। …
-
20 December
रिया चक्रवती के किसी कंपनी के ‘ब्रांड एंबेसडर’ होने संबंधी जांच जारी: सीबीआई ने अदालत से कहा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह अभी भी इस तथ्य की पड़ताल कर रहा है कि क्या अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किसी कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं और क्या इसके कार्यक्रम के लिए उन्हें विदेश यात्रा पर जाने जरूरत है।चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के सिलसिले …
-
19 December
बंगाल से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट इलाके में चलाता था ऑनलाइन सर्विस सेंटर
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मुक्ता महतो ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली एक दुकान चलाता था। उसने अपने इलाके में अच्छे लड़के की छवि बनाई हुुई थी। महतो को सोमवार को मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से पहले उसका कोई भी पड़ोसी कभी सोच …
-
19 December
ईडी ने बंगाल वन विभाग पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल वन विभाग कार्यालय पर छापेमारी की। इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को इस साल अक्टूबर में ईडी ने पहले ही गिरफ्तार किया है।मल्लिक 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे। ईडी का मानना है कि उसी दौरान कथित राशन वितरण घोटाला हुआ था। …
-
19 December
अमेरिका में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आए भारतवंशी सांसद श्री थानेदार
अमेरिका में भारतवंशी सांसद श्री थानेदार के खिलाफ इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सप्ताहांत में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोग थानेदार के घर के बाहर कार के हार्न बजा रहे थे।प्रदर्शनकारियों ने गाजा में फलस्तीनियों की मौत पर थानेदार की ”चुप्पी” और इजराइल-हमास युद्ध पर उनके रुख को लेकर नारेबाजी की। थानेदार (68) ने सात अक्टूबर को …
-
19 December
हैदराबाद में रियल एस्टेट डीलर की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल
हैदराबाद में हमलावरों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोमवार देर रात आईएस सदन पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत रामचन्द्र नगर में चाकू, दरांती और अन्य धारदार हथियारों से लैस सात लोगों ने एक व्यक्ति की …
-
19 December
मणिपुर में हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में धारा 144 लागू
मणिपुर सरकार ने नए सिरे से हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में दो महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया है।एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।इस पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस साल मई के बाद से जातीय संघर्ष जारी है। चुराचांदपुर जिले में सोमवार को खासतौर पर …
-
19 December
ओडिशा में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
ओडिशा के क्योंझर जिले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति के कब्जे से एक करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने …
-
19 December
शामली में पिटबुल ने तीन लोगों को काटा, मालिक पर मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना कांधला पुलिस ने पालतू पिटबुल कुत्ते को संभालने में कथित लापरवाही के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। कांधला थाना प्रभारी प्रविंद्र ने कहा कि रसूलपुर गुजरान गांव निवासी विकास कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ …
-
19 December
संसद सुरक्षा उल्लंघन की जांच कर रहे पुलिसकर्मी का बयान, क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की कोई जरूरत नहीं
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सूत्र ने कहा, ”हमने वहां के सभी सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर लिए हैं और टीमें उन्हें स्कैन कर रही है। हमने फुटेज के आधार पर आरोपियों …
-
19 December
धन शोधन मामले मे प्राथमिकी रद्द कराने के लिए जैकलीन पहुंचीं दिल्ली उच्च न्यायालय
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की अपील करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।संभावना है कि जैकलीन की याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई होगी। याचिका में मामले में ईडी द्वारा दायर दूसरे पूरक …
-
18 December
एनआईए ने अमरावती में आईएसआईएस माड्यूल मामले में संदिग्ध छात्र से की पूछताछ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने अमरावती जिले के अचलपुर में स्थित एक शिक्षक के घर पर सोमवार को तड़के छापेमारी करके उसके बेटे से पूछताछ की है। हालांकि, एनआईए की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने संदिग्ध छात्र के घर …
-
18 December
बेलगावी में आदिवासी महिला उत्पीड़न पर भाजपा की तथ्यान्वेषी समिति ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की जांच के लिए गठित भारतीय जनता पार्टी की तथ्यान्वेषी समिति ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। भाजपा तथ्यान्वेषी समिति से रिपोर्ट मिलने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला के …
-
18 December
वेस्ट बैंक में इज़रायली हमले में पांच लोग मारे गए
फिलिस्तीन में रविवार को उत्तरी वेस्ट बैंक के तुल्करम शहर में इजरायली हमले में पांच लोग मारे गए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि नूर शम्स शरणार्थी शिविर से शहर के थाबेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए पांच लोगों ने इजरायली युद्धक विमान के हमले में घायल होने के कारण …
-
18 December
अमेरिका का इजराइल से संयम बरतने का आह्वान, नेतन्याहू ने ‘अंत तक लड़ने’ की कसम खाई
अमेरिका ने इजराइल से गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के साथ छिड़े युद्ध में संयम बरतने का आह्वान किया है। अमेरिका के इस दबाव से इजराइल बेफ्रिक है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया को साफ-साफ संदेश दिया है। उन्होंने गाजा में ‘अंत तक लड़ने’ की प्रतिज्ञा दोहराई है। अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द न्यूयॉर्क …
-
18 December
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल नफीस बिरयानी की हृदय गति रुकने से मौत
प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल तिहरे हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल नफीस बिरयानी (50) की रविवार देर रात ह्रदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। नैनी केंद्रीय कारागार में बंद नफीस बिरयानी को तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उमेश पाल …
-
17 December
दिल्ली दंगा : अदालत ने पीएमएलए मामले में कार्यवाही पर रोक की ताहिर हुसैन की याचिका खारिज की
राष्ट्रीय राजधाीन की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे कथित साजिश से संबंधित एक अन्य मामले में आरोप तय होने तक उनके खिलाफ धन शोधन मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। दंगे भड़काने की …
-
17 December
ईडी ने धन शोधन जांच में मदुरै के समूह से जुड़ी 207 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कहा कि उसने तमिलनाडु के मदुरै के एक समूह से संबंधित कथित धोखाधड़ी मामले में धन शोधन जांच के तहत 207 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी की जांच तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है। ‘नियोमैक्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ निवेशकों …
-
17 December
गाजा में अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के ठेकेदार की मौत, बाइडेन से इजराइल पर दबाव बढ़ाने की मांग
गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के सुरक्षाबलों के बीच छिड़े युद्ध में अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के ठेकेदार 33 वर्षीय हानी जेना, उनकी पत्नी और दो बच्चियों की मौत से मानवतावादी और विकास कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। अमेरिका के प्रमुख अखबार द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने …
-
17 December
बांग्लादेश में पहाड़ी पर मिला बंदूक बनाने का कारखाना, चार गिरफ्तार
बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव में हिंसा की आशंका के मद्देनजर अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए शुरू किए गए रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है।आरएबी ने कॉक्स बाजार के रामू उपजिला के अंतर्गत ईदगढ़ के तुलाटाली क्षेत्र में एक पहाड़ी के अंदर हथियार बनाने का कारखाना खोजा। यहां से चार …
-
17 December
अरुणाचल प्रदेश में म्यांमार सीमा के पास पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या
अरुणाचल प्रदेश में तिरप जिले के लाजू सर्कल में भारत-म्यांमार सीमा के पास शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे पूर्व विधायक युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के पीआरओ रोहित राजभीर सिंह ने माटे की हत्या की पुष्टि की है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के पीआरओ रोहित राजभीर सिंह के अनुसार, जहां माटे को गोली मारी …
-
16 December
कर्नाटक में दलितों को भैंस का मांस खाने के लिए मजबूर करने को रोकने की मांग
राज्य दलित संघर्ष समिति (क्रांतिकारी इकाई) ने यहां जिला और पुलिस अधिकारियों के पास एक शिकायत दर्ज कराई है, इसमें उनसे देवताओं को बलि किए गए भैंसों का मांस खाने के लिए दलितों को मजबूर करने की परंपरा को रोकने का आग्रह किया गया है।राज्य महासचिव मल्लिकार्जुन क्रांति ने शनिवार को यादगीर जिले के जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक के …
-
16 December
कर्नाटक: उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में एक विवाहित जोड़े सहित चार लोग गिरफ्तार
सेंट्रल सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की विशेष शाखा ने एक उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में एक विवाहित जोड़े सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।जांच से पता चला कि पति ने अपनी पत्नी को विधवा के रूप में दर्शाया था और उसे फंसाने और पैसे ऐंठने के लिए एक उद्योगपति के साथ भेजा था। गिरफ्तार किए …