बच्चों को खाना खिलाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। आजकल के बच्चे काफी नखरीले होते हैं और वह जल्दी से खाना नहीं खाते। उन्हें खाना खिलाने के लिए माता-पिता को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा ही है तो आप कुछ आसान उपायों के जरिए उन्हें खाना खिला सकते हैं-
बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश न करें। ऐसा करने से बच्चे के मन में खाने के प्रति अजीब सी नफरत पैदा होती है और वह खाने से दूर भागने लगते हैं। इसलिए जब उसको भूख लगे तभी खाना दें।
बच्चे में ईटिंग हैबिट्स डेवलप करने के लिए जरूरी है कि आप उनके खाने-पीने का एक रूटीन बनाएं। जब बच्चा रोजाना एक ही समय पर भोजन करना शुरू कर देगा तो उसको खुद ब खुद उस समय पर भूख लगनी शुरू हो जाएगी।
वहीं बच्चों को खाना खिलाने का एक आसान तरीका है कि आप उन्हें खेल-खेल में खाना खिलाएं। खेल- खेल में बच्चे वह चीजें भी खा जाएंगे जो उनको पसंद ना हो। आप चाहे तो उनकी फेवरेट सॉस के साथ ब्रोकली और हरी सब्जियां भी खिला सकते हैं।
आजकल बच्चों को बाहर का खाना खाना काफी पसंद होता है। लेकिन उनकी हेल्थ को ध्यान में रखकर आप उनकी पसंदीदा चीजें जैसे पिज्जा, बर्गर या फ्रेंच फ्राइस को घर पर ही बनाएं। साथ ही उन्हें बिना बताए आप उसमें कुछ हेल्दी सब्जियां आदि भी एड करें। इससे वह खुश होकर खा लेंगे।
ये शाकाहारी फूड है प्रोटीन से भरपूर