सर्दियों के मौसम के जाते ही गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में इंसान को सब कुछ ठंडा—ठंडा पसंद आता है। गर्मी के मौसम में अगर आप हर रोज नारियल पानी पीएंगे तो इससे सेहत ठीक रहेगी।
ये मोटापे की परेशानी से छुटकारा दिलवाता है क्योंकि इसमें वसा और कोलेस्ट्रोल नहीं होता है। नारियल पानी में पोटेशियम, क्लोराइड्स तथा मैग्निशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते हैं नारियल पानी के सेहत राज के बारे में…
-नारियल पानी में सीमित मात्रा में चीनी, सोडियम, प्रोटीन भी होता है।
-नारियल पानी डिहाइड्रेशन को रोकने में सहायता करता है। ये पसीने के जरिए जो प्राकृतिक लवण शरीर से निकल जाते हैं, उनकी भरपाई करके यह थकान से निजात भी दिलाता है।
-अगर आप गर्मियों में हर रोज नारियल पानी पीएंगे तो इससे आपको सन बर्न की समस्या नहीं होगी। इसमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है। इससे स्किन को पौष्टिक तत्त्व और ऑक्सीजन मिलता है।
-अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी पीएंगी तो इससे कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे कब्ज, जी मिचलाना तथा एसिडिटी में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें-
हो जाएंगे हैरान अदरक के ये फायदे जानकर