कुछ बिमारियाँ अब भी लाइलाज का रूप लिए हमारे बीच बैठी है,परन्तु हमने अपना प्रयास अभी छोड़ा नहीं है। जी हाँ आज हम बात कर एक ऐसे ही चमत्कारिक शोध की ,जिसे कर दिखाया है वैज्ञानिकों की एक टीम ने।
वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक ऐसी गोली का निर्माण किया है जो पेट में हो रहे कैंसर या पेट से जुडी किसी भी दूसरी समस्या को आसानी से बिना किसी इंस्ट्रूमेंट्स के देख सकते हैं|
👉 इस गोली को डॉक्टर खिलाएंगे और खिलाने के बाद यह पेट में जाकर अपना आकार बदल लेगी| इसके बाद डॉक्टर्स अपनी स्क्रीन पर आसानी से आपके पेट की पूरी जानकारी, यहाँ तक की पेट के वायरस और पी.एच वैल्यू भी पता कर सकते है|
👉 जब गोली निकालना होगा तो वो आपको कैल्शियम का लिक्विड पिलाएँगे जिससे गोली का आकार सही हो जाएगा और वह आसानी से आपके पेट से उसे निकाल सकेंगे।
अब देखना ये है की ये शोध कबतक पुरी होती है ,एवं क्या निष्कर्ष देती है।