बिहार में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर बागी सुर उठने लगे हैं। महागठबंधन की हार की प्रमुख वजह कांग्रेस पार्टी का कमजोर प्रदर्शन माना जा रहा हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने आला नेताओं को आत्म मंथन की सलाह दी है।
70 सीटों पर चुनाव लड़ा, 19 जीतीं
इस बार बिहार में कांग्रेस ने महागठबंधन में 70 सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन 19 सीट जीतने में कामयाब हो पाई। वहीं, पिछली बार 2015 में कांग्रेस ने 25 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के इस लचर प्रदर्शन का खामियाजा तेजस्वी यादव को भुगतना पड़ा, जो मात्र 0.03 फीसदी वोटों के अंतर से ही सीएम नहीं बन पाए।
हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया।कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहाँ चूक हुई ? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।
— Tariq Anwar (@itariqanwar) November 12, 2020
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने ट्वीट में लिखा ‘हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई। इस विषय पर कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए कि उससे कहां चूक हुई ? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।
यह भी पढ़े: बिहार की हिलसा सीट पर महज 12 वोट से हारा RJD प्रत्याशी, लगा धांधली का आरोप
यह भी पढ़े: चैंपियन मुंबई इंडियंस के ईशान किशन बने इस IPL 2020 के सबसे बड़े सिक्सर किंग