नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी लम्बे समय से ये बयान दे रही है की कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन नहीं हो रहा है क्योकि कांग्रेस बीजेपी की बी पार्टी है| अब इसे लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान आया है| कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा है की राहुल गाँधी गठबंधन के लिए तैयार हैं लेकिन केजरीवाल की वजह से नहीं हो पा रहा है| वो दूसरे राज्यों में चाहते हैं लेकिन वहां संभव नहीं है|
ये बोले चाको- चाको ने कहा, अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो वह आज भी तैयार है| हमने सहमति बनाने की कोशिश की। हम चाहते हैं कि भाजपा को हराने के लिए अलग-अलग राज्यों में गठबंधन किए जाए| दिल्ली में भी यह सुझाव आया कि आप के साथ गठबंधन किया जाए और कांग्रेस तैयार भी है| आप अगर दूसरे राज्यों में भी गठबंधन की शर्त लगाएगी तो ये मुमकिन नहीं है| चाको ने कहा की हम कल या परसों में दिल्ली की सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर देंगे और उनके पास आज का मौका है की वो सामने आ जाएँ| इसके बाद हम अपना फैसले लेंगे|
आपको बता दें की
केजरीवाल चाहते हैं की कांग्रेस के साथ चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन हो
लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है|