मुरब्बे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हमारे यहाँ कई तरह के मुरब्बे पाए जाते है। आइये आपको बताते है बिभिन्न तरह के मुरब्बे के फायदे :
आंवले का मुरब्बा अपने आप में सेहत का खज़ाना है क्योंकि इसे खाने से शरीर में ताज़गी बनी रहती है। इसके अलावा ये मुरब्बा कफ और पित्त दोष भी दूर करता है।
दिमाग को ठंडक पहुंचाने वाला सेब का मुरब्बा शरीर को मजबूत बनाता है और प्रेग्नेंसी के दौरान काफी फायदेमंद रहता है। शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के अलावा आँखों की रोशनी को भी तेज़ करता है।
पेट की विभिन्न समस्याओं जैसे कब्ज, अल्सर तथा एसिडिटी से मुक्ति पाने के लिए बेल का मुरब्बा रामबाण के समान है। यही नहीं बेल मुरब्बा के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें:
एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना बनता है इन गंभीर बीमारियों का कारण!
कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे