भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे।
यह भी पढ़े: CWG 2022: वेटलिफ्टर गुरदीप ने कांस्य पदक जीता