खजूर शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है और शरीर को तंदरुस्त बनाता है। इसमें अधिक मात्रा में अमीनो एसिड, ग्लूकोज, फॉस्फोरस, मिनरल, आयरन, कैल्शियम पाए जाते हैं जो शरीर के लिए राम बाण होते हैं। आइए जानें क्यों खाना चाहिए खजूर-
– फाइबर से भरपूर खजूर पाचन तंत्र को स्ट्रॉन्ग बनाने में लाभदायक होता है। इसको खाने से शरीर फिट रहता है और भूख कम लगती है।
– खजूर का सेवन करने से शरीर इम्यूनिटी बढ़ती है और बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
– खजूर का उपयोग करने से नर्वस सिस्टम हैल्दी बनता है। खजूर में पोटेशियम अधिक पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम के लिए लाभदायक है।
– खजूर को खाने से ब्लड प्रेशर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। खजूर में मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर होता है जो शरीर के लिए लाभदायक है।
– पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने में खजूर फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर होता हैं।
– खजूर स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें खाने से रिंकल्स खत्म हो जाते हैं और स्किन पर ग्लो आता है।
– खजूर खाने से दांतों को कैविटी को भी दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें फ्लोरीन पाया जाता है।
आलू का जूस होता है स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद