देहरादून,(एजेंसी/वार्ता):उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चंपावत जिले के टनकपुर स्थित ठुलीगाड़ में हुई बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया।
श्री धामी ने दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में मृतक लोगों के परिवार एवं घायलों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्री धामी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ दुख संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना माँ पूर्णागिरि से की और सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
-(एजेंसी/वार्ता)
यह भी पढ़े:- आंवला सेहत के लिए गुणकारी, इस्तेमाल करने से सेहत और बालों को मिलेगा लाभ!