इंसान में कुछ आदते ऐसी होती हैं जिन्हें बचपन से ही हमें सिखाया जाता है। हम लोग हमेशा कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोते हैं। पर क्या आप यह जानते है की सिर्फ पानी से हाथ धोने से हमारे हाथो से कीटाणु नहीं जाते इसलिए आवश्यक है की खाना खाने से पहले हाथों को साबुन के साथ अवश्य धोया जाए। ताकि इस पर मौजूद कीटाणु पूरी तरह से खत्म हो सके।
आज हम आपको यहाँ बताते है कि हैंड वॉश से आप किन-किन गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते है।
डायरिया की शिकायत बच्चों में बहुत आम देखने को मिलती है। खाना खाने से पहले सही तरह से हाथ न धोने पर भी इस गंभीर बीमारी का बहुत सामना करना पड़ सकता है क्योंकि यह पाचन तंत्र से जुड़ी हुई होती है।
बिना हाथ धोए खाना खाने से गले की इंफेक्शन भी हो सकती है। इसके अलावा कफ और खराश की गंभीर शिकायत भी हो जाती है।
अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते है तो इसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। पाचन क्रिया ठीक न होने पर दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की अत्यधिक तकलीफ भी हो जाती है।
गंदे हाथों से खाना खाने से फूड इंफेक्शन भी हो जाती है। दिनभर में हम कई चीजों को छूते है जिससे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं। इससे फूड इंफेक्शन का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें-
ये परेशानिया होगी दूर, गर्म दूध और गुड़ का कीजिए सेवन