गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन प्रतिदिन करने की सलाह दी जाती है। यह शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ अन्य भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लेकिन कहते हैं कि अति किसी भी चीज की क्षति का कारण बनती है। यह नियम खीरे के साथ भी लागू होता है। वैसे तो खीरा सेहत के लिए वरदान समान है। लेकिन अगर आप इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करेंगे तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर खीरे का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं। दरअसल, खीरे में कुकुर्बिटाइन्स नामक यौगिक होता है, जो न सिर्फ शरीर में विषैले तत्वों को बढ़ाता है, बल्कि इसके कारण पेट संबंधी परेशानियां जैसे पेट दर्द होना, पेचिश, पेट का फूलना या ऐंठन जैसी कई समस्याएं होती हैं।
जिन लोगों को सांस संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें खीरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में खीरे का सेवन उनके लिए परेशानी खड़ी करता है।
वैसे तो गर्भवती महिलाओं के लिए खीरा लाभदायक है। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन आपके लिए उचित नहीं है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण गर्भवती महिला को बार-बार मल त्यागने में परेशानी हो सकती है।
खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करने के साथ-साथ इसे समय पर खाना भी जरूरी है। रात के समय में खीरा खाना सेहत के लिए उचित नहीं माना जाता।