सर्दियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में लोग मूली का सेवन कई तरह से करते हैं। कुछ लोग इसे सलाद में खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग सुबह नाश्ते में मूली के परांठे खाते हैं। कुछ लोग इसका अचार तो कभी सब्जी बनाकर भी खाते हैं। मूली खाने के इतने फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते।
मूली खाने से पेट में होने वाली गैस से काफी राहत मिलती है।
मूली मधुमेह की बीमारी से भी निजात दिलाती है।
आप इसे सलाद के रूप में अवश्य खाएं। यह आपको मौसमी बीमारियों से बचाकर रखता है।
इसके सेवन से मोटापा भी काफी कम होता है।