गर्मियों के मौसम में पेट को सही रखना एक बड़ी चुनौती होती है| इसके लिए आपको दवाइयां ना खाकर ये योग करना चहिये-
- कपालभाति
पेट के लिए सबसे अच्छा योग है| इसमें आपको नाक से लगातार जल्दी जल्दी सांस बाहर फेंकनी होती है| सुबह के समय खाली पेट पांच मिनट इसे करने से आपका पेट सही रहेगा|
- अनुलोम विलोम
इसे करने से आपके पेट में बनी गैस भी दूर होती है| इसके अलावा पाचन भी शै होता है| साथ ही सांस की बीमारी भी दूर होती है| इसे रोजाना दस मिनट करें|
- हलासन
पेट के लिए सबसे अच्छा आसन है| इससे पेट की मासपेशियों में मजबूती आती है और पाचन सही होता है| रोजाना इसे दस मिनट के लिए करें|
- भुजंगासन
इस दौरान पूरा जोर पेट पर पड़ता है जिससे पेट की क्रियाविधि सही से होती है| पेट को सही रखने का ये सबसे अच्छा तरीका है|