खानपान का अपना एक नियम होता है और अगर उस नियम को फाॅलो न किया जाए तो इससे शरीर पर बेहद ही विपरीत प्रभाव पड़ता है। गलत खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन स्वास्थ्य को काफी क्षति पहुंचाता है। खासतौर से अगर आप पानी पीने के बाद कुछ मीठा खाते हैं तो संभल जाएं। आपकी यह आदत आपको बहुत बीमार बना सकती है। खासतौर से, इसके चलते आप मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में-
हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक, पानी मीठे व्यंजनों से ग्लूकोज सोखने की शरीर की क्षमता बढ़ता है। इससे खून में शुगर का स्तर में इजाफा होता है। मस्तिष्क बढ़ी हुई शुगर को ऊर्जा में तबदील करने के लिए अग्नाशय को इंसुलिन के उत्पादन में तेजी लगाने का संदेश देता है। जिसके कारण व्यक्ति के डायबिटीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
जानिए, खाना खाने के बाद भी क्यों लगती है आपको भूख