प्राय सभी भारतीय घरों में सुबह उठकर चाय पीने का चलन है। कुछ लोग अपने दिन की शुरूआत ही चाय से करते हैं।तर्क होता है कि चाय न पीने पर उनके सिर में दर्द या घबराहट होती है। आप चाय पीएं पर खाली पेट नहीं।
- खाली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी हो सकती है।
- चाय आपकी भूख को भी कण्ट्रोल करती है। इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
- पर स्वस्थ रहने के लिए आपको एक हेअल्थी ब्रेकफास्ट करना भी जरुरी है क्यूंकि यही आपको पूरा दिन भर काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- रात और सुबह के आठ से दस घंटे आपका पेट खाली होता है। ऐसे में सुबह उठते ही चाय पीने से आपको कभी-कभी मतली व घबराहट आदि का भी सामना करना पड़ सकता है।
- भारत में चाय बना़ते सम़य द़ूध़ का प़्रयो़ग किया जाता है। लेकिन खाली पेट दूध वाली चाय पीने से वास्तव में थकान का अनुभव होता है।