मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विवाद किसी से छुपा नहीं था की किस तरह धार्मिक भावनाएं आहत होने के नाम पर देशभर में दहशत का माहौल बना दिया गया था और कई सारे राज्यों में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई थी| अब ऐसा ही कुछ होने जा रहा था सलमान खान की अगली फिल्म लवरात्रि में जिसमे उनके जीजा आयुष है| फिल्म को लेकर विवाद शुरू ही हुआ था की सलमान ने नाम बदलकर इस विवाद को पहले ही शांत कर दिया| अब इस फिल्म का नाम “लवयात्रि” होगा और इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने दी थी|
दायर हुई थी याचिका– आपको बता दे की सलमान खान की इस फिल्म के नाम को लेकर मुजफ्फरनगर में याचिका दर्ज कराई गई थी और कहा गया था की सलमान खान ने इस फिल्म में हिन्दू भावना को आहत किया है और नवरात्रि का मजाक बनाया है| इसके बाद सलमान को भनक लगते ही उन्होंने इस फिल्म का नाम बदल दिया जो की सराहनीय कार्य है|
आयुष कर रहे है डेब्यू– इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फ़िल्मी दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे है| आयुष सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति है| आयुष के साथ इस फिल्म में वरीना हुसैन है जिनकी ये पहली फिल्म है| फिल्म आगामी 5 अक्टूबर को रिलीज होनी है|