शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाये रखने के लिए विटामिन-सी बहुत ज़रूरी है। रोजाना अगर विटामिन-सी का सेवन किया जाए तो सर्दी, खांसी और संक्रमण होने का खतरा भी बहुत कम हो जाता है। इतना ही नहीं, यह अनेक प्रकार के कैंसर से भी हमारा बचाव करता है। जानिए ऐसी कोण सी चीज़ो से हमे मिलता है विटामिन-सी और उसके कुछ फायदों के बारे में।
आंवला
आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आंवले का सेवन शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाएं रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है।
संतरा
संतरे में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं, जो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीआक्सीडेट्स भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में बहुत मदद करता है।
अंगूर
अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो ऐसे में आप कई रोगों से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं।
शिमला मिर्च
शिमला मिर्च के सेवन से विटामिन सी भरपूर मात्रा में हमारे शरीर को प्राप्त होता है। इसका सेवन करने से स्ट्रेस भी दूर हो जाता है और केलोस्ट्रोल की मात्रा भी बहुत कम होती है।
मुनक्का
मुनक्के में विटामिन सी की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है। यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में भी बहुत मदद करता है। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी को भी बहुत तेज करता है।
यह भी पढ़ें-
यह नुस्खा खांसी से राहत पाने में बहुत मददगार है, जानिए