वैसे तो हर इंसान पपीते का सेवन करता होगा, लेकिन इसके फायदे से इंसान अंजान होता हैं। पपीते में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं।
पपीते के सेवन से कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। क्योंकि पपीते में कई तत्व होते है जैसे- विटामिन ए, सी, पोटैशियम, प्रोटीन, कैरोटिन तथा फाइबर आदि। चलिए जानते हैं पपीते के सेहत लाभ के बारे में…
-पपीता खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
-इसके सेवन से चेहरे पर भी निखार आता है। ये स्किन डैमेज और रिंकल्स से स्किन की रक्षा करता है।
-अगर आप पपीते का सेवन करेंगे तो इससे दांतों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पपीते की जड़ का पेस्ट बनाकर मसूढ़ों और दांतों पर लगाने से दांत के दर्द से छुटकारा मिलता है।
-इसमें लाइकोपीन नाम का तत्व होता है। इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम रहता है।
-यह फंगल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। साथ ही पेट के कीड़ों को भी समाप्त करने के लिए भी गुणकारी होता है।
यह भी पढ़ें-
सेहत के लिए लौंग की चाय बहुत लाभदायक है