फाइबर युक्त बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। कुछ लोग इसे यूं ही खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों इसे पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूने हुए बादाम स्वाद और सेहत दोनों के ही लिहाज से काफी अच्छे होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लाभों के बारे में-
- रोस्टिड बादाम खाने से ऑक्सीजन को शरीर तक पहुंचाने वाला एंजाइम स्वस्थ रहता है। रोजाना खाली पेट रोस्टिड बादाम का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
- इसमें मौजूद एंटीन्यूट्रीशन शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते है। इसे डाइट में शामिल करने से आप कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते है।
- बादाम का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेकस को बचा कर आपको दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है।
- बादाम शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के न्यूट्रीशन को बढ़ाने में मदद करते है।
- एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर बादाम का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इससे मौजूद इंजाइम पाचन को मजबूत बनाते है।
सर्दी के मौसम में पालक का इस्तेमाल हैं सेहत के लिये फायदेमंद !