ब्रेड भले ही आपका नाश्ता बहुत आसान बना देती हो, लेकिन ये आपकी सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। रोज़ ब्रेड खाने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जानिये ब्रेड के होने वाले नुकसान।
कोई पोषण नहीं – ब्रेड खाने से भले ही पेट भर जाता है लेकिन पोषण के नाम पर शरीर को कुछ भी नहीं मिलता है। रोज़ सुबह ब्रेड खाने से आपको पोषण की बहुत कमी हो सकती है।
पचाने में मुश्किल – ब्रेड को पचाना मुश्किल काम है। ब्रेड खाने से पाचन संबंधी बीमारी भी हो सकती है। ब्रेड से तो बेहतर यही कि आप परांठा या रोटी को खा लें।
हाई सोडियम – ब्रेड में सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का ख़तरा बहुत बढ़ाता है। अगर आप रोज़ ब्रेड खाते हैं, तो आपके शरीर में सोडियम लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है ।
वजन – कब्रेड को सुबह खाने से शरीर में बहुत ज्यादा कैलोरी की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है। उसके बाद आप दिन में 3-4 बार और कुछ न कुछ खाते हैं तो आप कैलोरी पर कभी भी कंट्रोल नहीं कर पाते। इससे आपका वज़न बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।
ब्लड शुगर बढ़ाए – ब्रेड ब्लड शुगर लेवल को बहुत बढ़ाता है। अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको ब्रेड खाने से परहेज़ अवश्य करना चाहिए। शुगर लेवल बढ़ने से कई और बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है।
पिंपल और सड़े दांत – आपके चेहरे पर पिंपल का कारण आपकी ब्रेड भी हो सकती है। वाइट ब्रेड में सैच्यूरेटेड और ट्रांसफैट होता है जो कि शरीर में सीबम का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में करता है। ब्रेड खाने से मुंहासा होने की संभावना भी रहती है। साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च आपके दांतों में बहुत सड़न भी पैदा करते हैं।
यह भी पढ़ें-
जानिए अजवाइन के फायदे जो न केवल पेट को रखता है दुरुस्त सर दर्द को भी करता है दूर