आजकल हर कोई चाय पीने का शौकीन है। चाय की प्रकृति गर्म होती है। ज्यादा चाय का सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है। चाय बनाते वकत हमेशा ताजे पानी का प्रयोग करें। आज हम आपको बताएंगे चाय का सेवन करने से हमें क्या नुकसान है।
- अनिद्रा के रोगी के लिए चाय का ज्यादा सेवन नुकसानदायक है। चाय का ज्यादा सेवन करने से अनिद्रा का रोग काफी गंभीर हो जाता है।
- ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करने से शरीर में गैसट्रीक जूस बनना बंद हो जाता है जो पाचनतंत्र के लिए नुकसानदायक है।
- चाय का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण आपको गठिया और जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
इन नुस्खों से रखें अपने आप को एलर्जी से कोसों दूर