सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म “पगलैट” का ऑफीशियल ट्रेलर बीते मंगलवार को लॉन्च किया गया था। ट्रेलर जारी करने के बाद मेकर्स ने आज फिल्म का टाइटल ट्रैक भी जारी कर दिया है। यह एक बहुत ही मजेदार सॉन्ग है, जिसमें सान्या मल्होत्रा अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आ रहीं हैं।
“पगलैट” के टाइटल ट्रैक के रिलीज होने की जानकारी सान्या ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने गाने के टीज़र को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि गाना रिलीज हो गया है। सान्या ने लिखा, “अपने डांसिंग शूज पहनिए, क्योंकि पगलैट होने का समय आ गया है।”
इस गाने को रफ्तार ने लिखा है। म्यूजिक अरिजीत सिंह ने कंपोज किया है। जबकि इसे अमृता सिंह, रफ्तार और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।
फिल्म “पगलैट” के ट्रेलर को एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सान्या मल्होत्रा, संध्या के किरदार में हैं, और उनके पति की मौत हो जाती है। घर में हर कोई दुखी है, लेकिन संध्या पति की मृत्यु होने पर भी दुखी नही है। और उसके इस बर्ताव को देखकर घरवाले चकित रह जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर में कई दमदार डॉयलॉग भी है जैसे- ‘जब लड़की लोग को अकल आती है, तो सब उन्हें पगलैट कहते हैं’।
सान्या के अलावा इस फिल्म में सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शीबा चड्ढा, मेघा मलिक और राजेश तैलंग नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी उमेश बिष्ट ने लिखी है और उन्होंने ही डायरेक्ट भी किया है।
इस अपकमिंग फिल्म को गुनीत मोंगा, एकता कपूर और शोभा कपूर प्रोड्यूज कर रहीं हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
स्वप्नदोष से बचने के लिए अपनाएं ये रामबाण उपाय
नपुंसकता दूर करने के लिए एक सफेद प्याज ही काफी है, जानिए कैसे?