सर्दी हो या गर्मी कई बार होंठ फट जाते हैं। होंठ सभी के फटते हैं। फटे हुए होंठों से हमारा चेहरा भी बदसूरत लगने लगता हैं। अगर आप अपने फटे होंठो से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दिए हुए नुस्खे अपनाए।
*एयरटाइट जार में नारियल का तेल रखकर इसे जमा लें। फिर हर सुबह और शाम को बिना नागा किए इस जमे तेल को होंठो को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगाएं। इससे होंठो को नमी मिलने के कारण वे नहीं फटेंगे।
*एक गुलाब का फूल की पत्तियों को एक चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने होंठो पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में धुल लें और बाम या पेट्रोलियम जैली लगा लें। आप होंठ दो दिन में ही ठीक हो जाएंगे।
*शहद और एलोवेरा जेल को बराबर अनुपात में मिलाकर फ्रिज में रख दें। रोज थोड़ा सा पेस्ट रात को होंठो पर लगाएं।
*एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच शहद को मिलाकर होंठो पर रखें और स्क्रब करें। इससे होंठो को नमी मिलेगी, इनकी डेड स्कीन भी निकल जाएगी।
*रात को सोते समय आधा चम्मच हैवी क्रीम होठों पर लगाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे आपके होेंठ नाजुक हो जाएंगे। आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।