बदलती जीवन शैली और खानपान की वजह से पेट दर्द होना आम बात हैं, लेकिन यह ज्याद बढ जाने की वजह से इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पडता हैं।
कई बार खान-पान में बदलाव और पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण से भी पेट में दर्द होने लग जाता हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू टिप्स , जिन्हे अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं…
-बच्चों के पेट में गैस के कारण से दर्द हो तो थोड़ी-सी हींग में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे नाभि पर लगाने से पेट दर्द और गैस से राहत मिलती है।
– तुलसी के 10-12 पत्तों के रस का सेवन करने से या तुलसी की चाय पीने से इससे छुटकारा मिलताहै।
-अगर आप दही के साथ मेथी के बीज का पाऊडर मिलाकर खाएंगे तो इससेदर्द को राहत मिलती है।
-पेट दर्द होने पर अदरक का छोटे सा टुकड़ा मुंह में डाल कर चूसने से दर्द से छुटकारा मिलता है। नाभि पर अदरक का रस लगाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है और पाचन क्रिया भी बेहतर हो जाती है।
-पेट दर्द होने पर मूली का सेवन बहुत अच्छा होता है। मूली पर काला नमक लगा कर खाने से दर्द ठीक हो जाता है।
यह भी पढ़ें-
हो जायेंगे हैरान चना खाने के ये फायदे जानकर