पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6:55 पर निधन हो गया है। उनका आर्मी अस्पताल में मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज चल रहा है। लंबे समय से बीमार चल रहे जसवंत सिंह को 25 जून को भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
Jaswant Singh Ji served our nation diligently, first as a soldier and later during his long association with politics. During Atal Ji’s Government, he handled crucial portfolios and left a strong mark in the worlds of finance, defence and external affairs. Saddened by his demise.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2020
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ लंबे समय तक देश सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा ‘जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। भाजपा को मजबूत करने में उनका योगदान रहा। उनके साथ हुई हमारी बातचीत हमेशा याद रहेगी। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की और खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवेदना। ॐ शांति।’
यह भी पढ़े: शराब पीना हमारे सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
यह भी पढ़े: टूथपेस्ट का उपयोग हमारे शरीर के लिए हो सकता है खतरनाक