लगातार बढ़ती गर्मी ने कई स्वास्थ्य समस्याओं को पनाह दे रखी है| इन दिनों सूर्य की चुभती किरण और गरम हवा आपके आँखों के पानी को सुखाने का काम कर सकती है| जिससे आपकी आँखों में जलन, चुभन और आँखों के लाल होने की समस्या हो सकती है|
डॉक्टर्स के पास इन दिनों इससे जुड़े कई केसेस जा रहे हैं| कुछ तरकीब अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं|
कैसे करें आँखों की रक्षा
- भरपूर मात्रा में पानी पियें|
- धूप में ज्यादा न निकलें|
- धूप में निकलते वक्त हमेशा सन प्रोटेक्शन चश्मे पहने|
- हर घंटों में आँखों पर पानी का छीटा मारते रहें|
इन सबके अलावा आप घर में कूलर का प्रयोग करें| ताकि आप और भी कई बीमारियों से दूरियां बना सकें|