नई दिल्ली: कर्णाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठ्बंधित सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है| कांग्रेस विधायको के गलत रवैये से सूबे के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आहत है और उन्होंने कहा की कांग्रेस विधायक सीमाएं लांघ रहे हैं और अगर ऐसा ही चला तो मैं सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हूँ| कुमारस्वामी ने कहा की कांग्रेस के विधायक हद से आगे जा रहे हैं| आपको बता दे की कांग्रेस विधायको ने सिद्धारमैया को अपना सीएम बताया था जिसके बाद स्वामी ने यहाँ बयान दिया है|
ये बोले थे कांग्रेस विधायक– कांग्रेस के विधायक एसटी सोमाशेखर ने कहा कि बेंगलुरु शहर में विकास कार्य गठबंधन के बाद धीमा हो गया है| ये अब उस तरह नहीं हो रहा है जैसे सिद्धारमैया के सीएम रहते हुए हो रहा था| कांग्रेस नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अपनी राय दे रहे थे। सात महीने पुरानी कुमारस्वामी पिछले साल मई में सत्ता पर काबिज होने के बाद लगातार परेशानी झेल रही है। पिछले महीने भाजपा पर आरोप लगा था कि कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करके वो सरकार बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री जी परमेस्वर ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अपनी राय दे रहे थे। सात महीने पुरानी कुमारस्वामी पिछले साल मई में सत्ता पर काबिज होने के बाद लगातार परेशानी झेल रही है।
आपको बता दे की कच राजनीतिक पंडितो का कहना है की लोकसभा चुनावो के बाद कर्णाटक में भारी उथल पुथल देखने को मिल सकती है|