आंवले के रस के स्वास्थ्य लाभ जो आपको हैरान कर देंगे

आंवला कई औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसे आप साबित काटकर, अचार डालकर या फिर जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। यहां तक कि इसका इस्तेमाल कई दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। आंवला ना केवल खून को साफ करता है बल्कि मधुमेह, पीलिया, एसिडिटी और एनीमिया की समस्या में भी लाभकारी है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि हर चीज के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। आज हम आपको आंवले के जूस के हैरान कर देने वाले फायदे और ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान।

आंवले के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद है आंवले का जूस

आंवला आंखों के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आंवले का जूस आंखों में जलन की समस्या में भी राहत दिलाता है। इसके लिए बस रोजाना आंवले के जूस को पीना होगा।

डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार
अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो आंवले का सेवन जरूर करें। ये खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है। ऐसे में रोजाना आंवले के जूस का सेवन करने से आपको फायदा होगा।

त्वचा के लिए लाभदायक
आंवला आपकी स्किन के लिए भी लाभदायक है। आंवले के जूस को पीने से त्वचा संबंधित कई तरह की परेशानियों में राहत मिलती है। जैसे कि झाइयां, पिंपल्स, खुजली और आंखों के नीचे के कालेपन की समस्या।

पीरियड्स से जुड़ी हर समस्या को दूर करेगा आंवले का जूस
पीरियड्स से संबंधित हर तरह की समस्या में आंवले का जूस आराम देगा। जल्द जल्दी पीरियड्स आना, पेट में दर्द होने जैसे कई समस्याएं होती हैं। इन सभी तरह की तकलीफों में आंवले का जूस फायदेमंद होगा।

आंवले का जूस ज्यादा पीने से नुकसान

आंवले में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इस वजह से आंवले का जूस सीमित मात्रा में ही पिएं।
आंवला प्राकृतिक तौर पर एसिडिक होता है। ऐसे में अगर आप आंवले के जूस को ज्यादा पिएंगे तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ये समस्या तब और ज्यादा बढ़ सकती है जब आप आंवले के जूस को खाली पेट पिएं।

कभी भी आंवले के साथ अदरक को मिलाकर ना खाएं। ऐसा करने से आपके लिवर में एसजीपीटी समस्या बढ़ सकती है। इसकी वजह से पाचन की परेशानी हो सकती है।
आंवले के जूस का ज्यादा सेवन करने से आपको यूरिन पास करते वक्त जलन भी हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इस तरह की समस्या पैदा कर सकता है।

कैसे करें प्‍याज का सेवन वजन घटाने के लिए, जानिए इसके फायदे