आलू हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता हैं| विटामिन सी, बी, आयरन, कैल्शियम तथा फास्फोरस ये सारे तत्त्व आलू में भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। पर क्या आप जानते हैं की आलू केवल स्वास्थ्य ही नहीं, ये हमारी त्वचा की भी कई समस्याएं को दूर करने में मदद करता है।
ये हमारे चेहरे पर नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। खीरे के साथ इसे मिक्स करके चेहरे पर लगाने से इससे चेहरे की गंदगी दूर होती है|
हमे त्वचा से संबंधित रैशेज, जलन और खुजली जैसी समस्याओं से उलझना पड़ता है। इस से बचने के लिए हमे आलू का प्रयोग करना चाहिए|
नींद पूरी नहीं होने की वजह से हमारी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते है। इससे छुटकारा पाने के लिए आलू के छिलके से डार्क सर्कल पे मालिश कीजिए और फिर इसे पानी से धो लीजिए|
आलू झुर्रियों के लिए बहुत ही लाभकारी है। झुरियों को दूर करने के लिए कच्चे आलू को पीस कर चेहरे पर लगाए|
आलू को पीसकर उसका पेस्ट बना कर उसमे नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाए। आपके चेहरे का रंग और भी निखर जायेगा।
यह भी पढ़ें-
काजू खाने के ये सारे लाभ, जानिए