कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीर जवानों को नमन किया है। उन्होंने इस दिन को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का विजयोत्सव बताते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा आत्मरक्षा के लिए करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं।
राजनाथ सिंह ने कहा यदि दुश्मन देश ने कभी हमारे ऊपर आक्रमण किया भी तो हम यह साबित कर चुके है कि कारगिल की तरह हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले सेना के शहीदों को नमन किया है।
कारगिल विजय की 21वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेना प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर कई ट्वीट्स किये और वीडियो संदेश जारी कर वीर जवानों को सम्मान दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में हम जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा आत्मरक्षा के लिए करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं।अगर दुश्मन देश ने कभी हमारे ऊपर आक्रमण किया, तो हमने यह भी साबित कर दिया कि कारगिल की तरह हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। pic.twitter.com/AfYDhaHZw4
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2020
बता दे आज ही के दिन भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को परास्त कर विजय पताका फहराई थी। रक्षामंत्री ने कहा कि देश को सुरक्षित रखने का कार्य अगर सीमा पर हमारे सैनिक कर रहे हैं, तो इसकी एकता, अखंडता और भाईचारे को बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़े: खांसने की आवाज से लगेगा कोरोना संक्रमण का पता, भारत और नार्वे सरकार ने शुरू की पहल
यह भी पढ़े; कोरोना वैक्सीन को लेकर जगी उम्मीदें, Covaxin के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल