ब्रेकफास्ट में सब्जियों के जूस को न करें शामिलब्रेकफास्ट में सब्जियों के जूस को न करें शामिलब्रेकफास्ट यानी रात से सुबह तक की फास्टिंग को ब्रेक करना। ब्रेकफास्ट जितना जरूरी होता है उतना ही जरूरी ये भी होता है कि आप क्या खाने जा रहे हैं। इसलिए याद रखिए कि ब्रेकफास्ट हमेशा ऐसा हो जिससे दिन भर आपको ऊर्जा मिले न की इसे करने के बाद दिन भर परेशान ही रहें। ऐसे में आइए आपको एक जानकारी जो सबसे जरूरी है वह दे दें कि ब्रेकफास्ट में सब्जियों का जूस न पीएं साथ ही कुछ अन्य चीजें भी आपको ब्रेकफास्ट में शामिल नहीं करनी चाहिए। क्यों इसे जानने के लिए इस खबर को पढ़ना होगा।
सब्जियों के जूस को दिन में पीएं
इसमें कोई शक नहीं कि सब्जियों का विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, लेकिन इसे ब्रेकफास्ट में इसलिए शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि कई बार ये एसिडिटी और गैस का कारण भी बन जाता है यही नहीं इसमें फाइबर या प्रोटीन भी नहीं होता कि ये सुबह के नाश्ते के लिए जरूरी हो। कई बार अगर आप इसे खाली पेटे लेते हैं तो ये लूज मोशन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में दोपहर में इसे लेना ज्यादा सही होता है।
पूड़ी-पराठा और पकौड़ा
खाने में जरूर ये बहुत स्वादिष्ट होते हैं लेकिन सुबह-सुबह ये पेट के लिए दुश्मन से कम नहीं होते। सुबह सुबह ये आपके पेट में जाते ही आपको न केवल नींद के झोके लेने को मजबूर करेंगे बल्कि आपको दिन भर आलस भी बना रहेगा। यही नहीं आपको अगर गैस या एसिडिटी की समस्या होगी तो आपके लिए ये खाना सबसे खतरनाक साबित हो सकता है।